कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या
Edited By swetha,Updated: 28 Jan, 2020 10:42 AM
गांव संगत खुर्द के किसान जसवीर सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक पर करीब 10 लाख रुपए कर्जा था।
तलवंडी साबो(मुनीश): गांव संगत खुर्द के किसान जसवीर सिंह ने आर्थिक तंगी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक पर करीब 10 लाख रुपए कर्जा था।
जानकारी अनुसार किसान जसवीर सिंह (43) पुत्र दरबारा सिंह अपनी पत्नी के इलाज दौरान चढे़ कर्ज से दुखी था और इस इलाज दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई थी, जिससे वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा। गांव के पूर्व सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक किसान सिर्फ एक एकड़ जमीन का ही मालिक था और उस पर सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं का करीब 10 लाख रुपए कर्ज था। इसके चलते जसवीर सिंह ने रात समय फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान अपने पीछे 2 बेटे छोड़ गया है।