Edited By swetha,Updated: 10 Jan, 2019 10:55 AM
सरहिंद नहर की बङ्क्षठडा ब्रांच से एक अज्ञात व्यक्ति का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ है। त्यौणा हैड के नजदीक एक शव के नहर में फंसा होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सहारा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्यों ने थाना सदर पुलिस को सूचित किया।
बठिंडा(स.ह.): सरहिंद नहर की बठिंडा ब्रांच से एक अज्ञात व्यक्ति का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ है। त्यौणा हैड के नजदीक एक शव के नहर में फंसा होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सहारा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड के सदस्यों ने थाना सदर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस की मौजूदगी में वर्करों ने शव को नहर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सहारा प्रवक्ता ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60-65 साल प्रतीत होती है। पुलिस मामले की अगली पड़ताल कर रही है।