Edited By Vatika,Updated: 12 Mar, 2019 11:39 AM
केंद्रीय जेल में दुष्कर्म मामले में बंद महिला कैदी ने अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन समय रहते ही वहां मौजूद महिला पुलिस ने उसे धर दबोचा व सिविल अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया।
बठिंडा (विजय): केंद्रीय जेल में दुष्कर्म मामले में बंद महिला कैदी ने अपने हाथ की नसें काटकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन समय रहते ही वहां मौजूद महिला पुलिस ने उसे धर दबोचा व सिविल अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया।
जानकारी अनुसार सोमवार को दुष्कर्म मामले में बंद व सिविल अस्पताल से महिला कांस्टेबल का पर्स व मोबाइल लेकर फरार हुई महिला कैदी ने जेल में अपनी नसें काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। वहां मौजूद साथी महिला कैदियों व महिला पुलिस ने उसे पकड़ लिया और इसकी जानकारी डिप्टी जेल सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह को दी और तुरंत डाक्टर से संपर्क किया व सिविल अस्पताल उपचार के लिए भेजा। महिला कैदी अमनदीप कौर अपने पति सहित लंबे समय से केंद्रीय जेल फरीदकोट में दुष्कर्म के एक मामले में बंद थी लेकिन कुछ दिन पहले उसे एक मामले में बठिंडा जेल में रखा गया था जहां बीमारी का बहाना लगाकर अस्पताल से दवा लेने आई थी।
अस्पताल में वह महिला कांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गई थी लेकिन पुलिस ने कुछ देर बाद ही उसे फरीदकोट बस स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घायलावस्था में उक्त कैदी महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुन: केंद्रीय जेल भेज दिया। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर थी। इसलिए ’यादा इलाज की जरूरत नहीं पड़ी।