Edited By Vatika,Updated: 11 Jul, 2018 05:08 PM
स्थानीय बेअंत नगर में माली का काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने 2 दिन पहले फंदा लगाया था लेकिन किसी को पता नहीं चला।
बठिंडा: स्थानीय बेअंत नगर में माली का काम करने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चला है कि उक्त व्यक्ति ने 2 दिन पहले फंदा लगाया था लेकिन किसी को पता नहीं चला।
अब बदबू आने पर लोगों को इसका पता चला। उन्होंने तुरंत इस संबंध में थाना कैंट पुलिस व सहारा जनसेवा को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की पड़ताल की जिसके बाद सहारा जनसेवा के वर्करों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सहारा प्रवक्ता ने बताया कि मृतक सुरेश कुमार (45) मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला था। बङ्क्षठडा में वह माली का काम करता था व अपने कमरे में अकेला ही रहता था। पुलिस मामले की अगली जांच कर रही है।