Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 10:28 AM
मांगों को लेकर प्रांतीय संगठनों के निमंत्रण पर आज स्थानीय नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने दफ्तर के गेट समक्ष रैली करते हुए पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
चीमा मंडी (गोयल): मांगों को लेकर प्रांतीय संगठनों के निमंत्रण पर आज स्थानीय नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने दफ्तर के गेट समक्ष रैली करते हुए पंजाब सरकार की अर्थी फूंककर प्रदर्शन किया व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सफाई कर्मचारी यूनियन चीमा के प्रधान महिंद्र कुमार, उप प्रधान जमेर सिंह, सचिव विनोद कुमार ने बताया कि उनकी मांगों में वेतन में बढ़ौतरी करना, 2004 से पैंशन लागू करना व कच्चे कर्मचारियों को पक्के करना है। इस मौके राजा राम, रजिन्द्र कुमार, राजू कुमार, दर्शना देवी, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।