Edited By Vatika,Updated: 14 May, 2019 11:41 AM
गांव धौला में अकाली दल के संगरूर से उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे एस.जी.पी.सी. प्रधान गोबिन्द सिंह लौंगोवाल को विरोध का सामना करना पड़ा।
बरनाला: गांव धौला में अकाली दल के संगरूर से उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढींडसा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे एस.जी.पी.सी. प्रधान गोबिन्द सिंह लौंगोवाल को विरोध का सामना करना पड़ा। नौजवानों का कहना था कि एस.जी.पी.सी. प्रधान सिख धर्म का सांझा होता है और उसे किसी भी पार्टी के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए।
लौंगोवाल के संबोधन के दौरान ही नौजवानों ने नारेबाज़ी शुरू कर दी और काली झंडियां दिखाईं। अकाली -भाजपा नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद लौंगोवाल उन पर भड़क गए और कहा यह सब कुछ विरोधियों को खुश करने के लिए किया जा रहा है। यह सभी कांग्रेस के एजेंट हैं। लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। इतना कहते ही वहां मौजूद अकाली वर्करों ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों के साथ पीटना शुरू कर दिया। दोनों गुट लड़ते हुए पंडाल में से बाहर आ गए। कुछ लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर इस मामले को शांत किया लेकिन काफ़ी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा।