सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Edited By swetha,Updated: 17 Dec, 2018 01:15 PM

protest against sarpanch

विधानसभा पट्टी में सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच के खिलाफ लोगों ने प्रर्दशन किया। जानकारी के अनुसार तरनतारन में सर्वसम्मति से विधायक हरमिंद्र सिंह गिल को सरपंच चुना गया था। उसका गांववासियों की तरफ से विरोध किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें सरपंच...

तरनतारन/पट्टी (रमन, पाठक):  गांव नौशहरा पन्नुआं में बी.डी.ओ. कार्यालय में कांग्रेस पार्टी के 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों द्वारा एक-दूसरे पर सरेआम थप्पड़ और मुक्के लगाए जाते रहे। इस दौरान कइयों की पगड़ी उतरने का भी पता लगा है। घटना को तुरंत कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। वर्णनीय है कि इस गुंडागर्दी के नंगे नाच को देखते हुए लोगों द्वारा प्रशासन की ढीली कार्रवाई को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। हथियारों से लैस गुंडा तत्वों ने चुनाव आयोग के नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाईं।

जानकारी के अनुसार गत दिवस गांव नौशहरा पन्नुआं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह बादल और उनके साथियों ने हलका विधायक पट्टी हरमिन्द्र सिंह गिल पर आरोप लगाए थे कि उनको विधायक द्वारा थोपा गया कांग्रेसी नेता तरसेम सिंह और उसके साथी बिना वजह तंग-परेशान कर रहे हैं जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबन्धित उनकी तरफ से पंजाब राज्य चुनाव आयोग को खतरे और धक्केशाही संबन्धित शिकायत भी की जा चुकी है।

इस दौरान रणजीत सिंह बादल और उनके साथियों कांग्रेस के मौजूदा ब्लॉक समिति मैंबर राजकरन, सतनाम सिंह, तेजिन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उनकी तरफ से गांव नौशहरा पन्नुआं की सरपंची के लिए नामजदगी पत्र दाखिल करने संबन्धित एन.ओ.सी. और चूल्हा टैक्स लेने के लिए बी.डी.ओ. कार्यालय में जाने की तैयारी की गई थी। जब वे कार्यालय के नजदीक पहुंचे तो तरसेम सिंह जो दूसरे गुट का है, के बड़ी संख्या के साथियों द्वारा उनके कागजात छीनने की कोशिश की गई। जिला चुनाव अफसर-कम-जिलाधीश प्रदीप सभ्रवाल ने बताया कि इस घटना की उन्होंने एस.डी.एम. से रिपोर्ट मांगी है। जो भी आरोपी पाया गया उसके विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!