घर में फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Edited By swetha,Updated: 10 Jul, 2018 05:13 PM

married woman suicide case

शहर के मुरादपुरा क्षेत्र में विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का पता चलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके परिवार को सूचित किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के घर औलाद न होने के कारण ससुराली उसे तंग परेशान करते थे,...

तरनतारन(रमन) : शहर के मुरादपुरा क्षेत्र में विवाहिता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले का पता चलते ही मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और मायके परिवार को सूचित किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़की के घर औलाद न होने के कारण ससुराली उसे तंग परेशान करते थे, जिन्होंने फंदा लगाकर उसका कत्ल कर दिया। इस संबंध में थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने पति सहित 4 ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। 


इस संबंध में गुरमीत कौर निवासी गांव माड़ीमेघा ने बताया कि उसकी लड़की सुखविन्द्र कौर को इसी गांव का युवक हरप्रीत सिंह हैप्पी 22 दिसम्बर 2013 को भगाकर ले गया। लड़की उस समय नाबालिग थी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज किया। हरप्रीत सिंह हैप्पी ने सुखविन्द्र कौर को बालिग साबित करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार करवाकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सबूत पेश किए और शादी रचा ली। इसकी जांच के बाद दिसम्बर 2016 में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। 

 

हरप्रीत सिंह हैप्पी अब अपना गांव छोड़कर सुखविंदर कौर के साथ मुरादपुरा में रहने लगा। औलाद न होने के कारण सुखविन्द्र कौर को मारपीट का शिकार बनाया जाने लगा। पति-पत्नी के बीच दोपहर को विवाद हुआ, जिस दौरान कथित तौर पर पति हरप्रीत सिंह हैप्पी, ससुर सुखदेव सिंह, सास हरजिन्द्र कौर और देवर झिरमल सिंह ने सुखविन्द्र कौर के गले में फंदा डाल उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतका के पारिवारिक मैंबरों के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस संबंध में थाना सिटी के प्रभारी चन्द्र भूषण शर्मा ने बताया कि मृतका का सिविल अस्पताल तरनतारन से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!