‘अपना पंजाब पार्टी’ के 20 जिला प्रधानों का एेलान

Edited By Updated: 07 Oct, 2016 09:52 AM

aapna punjab announced organisational set and name of office bearers

सुच्चा सिंह छोटेपुर की अपणा पंजाब पार्टी ने अपना संगठनात्मक ढांचा तैयार करने को लेकर जिला अध्यक्षों के साथ-साथ 20 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है।

चंडीगढ़ (शर्मा): आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व संयोजक की प्रधानगी में नवगठित ‘अपना पंजाब पार्टी’ ने अपनी गतिविधियां तेज करते हुए 22 में से 20 जिला प्रधानों की घोषणा कर दी। इसके अलावा पार्टी ने महिला, लीगल, इंटेलैक्चुअल, सांस्कृतिक तथा मीडिया सैलों के प्रभारियों, मैनीफैस्टो कमेटी तथा पार्टी के राज्य प्रवक्ताओं के पैनल का भी ऐलान किया है।

वीरवार को पत्रकार सम्मेलन में पार्टी प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कहा कि जहां जालंधर व भटिंडा के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रधान नियुक्त किए गए हैं, वहीं लुधियाना, जगराओं व खन्ना के लिए 3 अलग-अलग प्रधान होंगे। इसके अलावा सभी जिलों के लिए एक-एक प्रधान की नियुक्ति की गई है। मोगा व बरनाला जिला प्रधानों की नियुक्ति की घोषणा बाद में होगी। 

उन्होंने कहा कि पार्टी ने आर.आर. भारद्वाज की अध्यक्षता में मैनीफैस्टो कमेटी बनाई है। इसमें प्रो. सर्वजीत सिंह छिन्ना, पिं्र. सोम दत्त भगत, कर्नल डी.एस. ग्रेवाल व नरेंद्र पाल भागटा शामिल हैं। महिला विंग की जिम्मेदारी परमिंद्र कौर, लीगल विंग की जिम्मेदारी मंगलवार को आम आदमी पार्टी छोड़कर अपना पंजाब पार्टी में शामिल हुए बिक्रमजीत सिंह बाठ, इंटेलैक्चुअल विंग की जिम्मेदारी अमनदीप सिंह बोपाराय, सांस्कृतिक विंग की इकबाल गज्जन तथा मीडिया सैल की जिम्मेदारी कर्नल जसजीत सिंह गिल को सौंपी गई है। 

इसके अलावा हरदीप सिंह किंगरा, आर.आर. भारद्वाज, कर्नल जसजीत सिंह गिल, गुरिंद्र सिंह बाजवा, गुरप्रीत सिंह संधू, नरेंद्र वालिया, सुरजीत सिंह रंधावा, जसबीर सिंह धालीवाल तथा जग्गा सिंह छप्पाड पार्टी प्रवक्ता होंगे। आम आदमी पार्टी के लीगल सैल के कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा द्वारा आम आदमी पार्टी छोड़ते हुए ‘अपना पंजाब पार्टी’ का दामन थामने पर छोटेपुर ने उन्हें लीगल सैल के कोषाध्यक्ष का ही पद सौंपा है। 
छोटेपुर ने कहा कि पार्टी का मकसद राज्य में स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने के साथ-साथ बादलों व केजरीवाल का अहंकार तोडऩा है। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रोग्रैसिव अलायंस के लिए चर्चाएं जारी हैं। न्यूनतम सांझा कार्यक्रम के तहत अलायंस का चुनाव घोषणा पत्र अलग से जारी होगा।

ये होंगे जिला प्रधान
संजय सलारिया (पठानकोट), अमनदीप सिंह गिल (गुरदासपुर), गुरिंद्र सिंह बाजवा (अमृतसर), दलजीत सिंह (तरनतारन), गुरविंद्र सिंह साही (कपूरथला), डॉ. बी.एस. आनंद (जालंधर-शहरी), डॉ. जे.एस. चांदी (जालंधर-ग्रामीण), कृष्णजीत सिंह राव (होशियारपुर), परवेश खोसला (नवांशहर), डॉ. आर.एस. परमार (रूपनगर), अमरजीत सिंह वालिया (मोहाली), तरलोचन सिंह लाली (फतेहगढ़ साहिब), भगवान दास गर्ग (लुधियाना-शहरी), सूबेदार सुखदेव सिंह (जगराओं), राजेंद्र सिंह वालिया (खन्ना), सुखदेव सिंह (फिरोजपुर), प्रेम कुलारिया (फाजिल्का), गुरमीत सिंह बराड़ (मुक्तसर), जगजीत सिंह गिल (फरीदकोट), अशोक कुमार सिंगला (भटिंडा-शहरी), जसबीर सिंह अकालिया (भटिंडा-ग्रामीण), हरविंद्र सिंह मान (मानसा), बलवंत सिंह जोगा (संगरूर) तथा अमरिंद्र सिंह तूर (पटियाला)।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!