Edited By swetha,Updated: 21 Jun, 2018 08:59 AM
ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह निवासी नारायनगढ़ (अमृतसर) ने बताया कि वह और उसके चाचे का लड़का करनप्रीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी नरायणगढ़, अंग्रेज सिंह उर्फ सन्नी पुत्र...
तरनतारन (रमन) : ट्रैक्टर-ट्राली और मोटरसाइकिल की टक्कर दौरान 1 व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह निवासी नारायनगढ़ (अमृतसर) ने बताया कि वह और उसके चाचे का लड़का करनप्रीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी नरायणगढ़, अंग्रेज सिंह उर्फ सन्नी पुत्र जगतार सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र बख्शीश सिंह निवासी वडाली गुरु, कुलदीप सिंह उर्फ लक्की पुत्र बूटा सिंह निवासी नरायण गांव शाहबाजपुर में मेला देखने जा रहे थे। करनप्रीत सिंह मोटरसाइकिल पर आगे-आगे जा रहा था।
रास्ते में अड्डा ढंड नजदीक एक ट्राली-ट्रैक्टर महिन्द्रा (पी.बी.-02-जैड-1101) के चालक ने लापरवाही से करनप्रीत सिंह के मोटरसाइकिल को साइड मार दी। इस कारण वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठा अंग्रेज सिंह उर्फ लक्की घायल हो गया। इस संबंधी ए.एस.आई. हरदीप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली के अज्ञात चालक खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।