Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Sep, 2017 03:27 PM
थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस ने बुधवार को दोमोरिया पुल के पास से एक महिला तस्कर को 600 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
लुधियाना (ऋषि): थाना डिवीजन नं. 4 की पुलिस ने बुधवार को दोमोरिया पुल के पास से एक महिला तस्कर को 600 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है।
जांच अधिकारी रघुवीर सिंह के अनुसार पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान ममता निवासी गांव जस्सियां के रूप में हुई है।