Edited By Updated: 31 Oct, 2016 03:39 PM
विदेशों में रहते पंजाबियों के लिए इस साल की दीवाली काली रही है। नक्सलवाद और गैंगवार की घटनाओं ने दीवाली की खुशियों को ग्रहण लगा दिया है।
सरीः विदेशों में रहते पंजाबियों के लिए इस साल की दीवाली काली रही है। नक्सलवाद और गैंगवार की घटनाओं ने दीवाली की खुशियों को ग्रहण लगा दिया है। आस्ट्रेलिया में जिंदा जलाएं गए मनमीत अलीशेर के बाद कनाडा के सरी में विक्रम तूर (24) और उसके साथी अशीम रजा(19) को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया गया।
शुक्रवार रात को सरी के फ्रेजर इलाके में गोलीबारी की यह घटना हुर्इ। बताया जा रहा है कि तूर अपने एक दोस्त और एक अन्य रिश्तेदार के साथ था। तीसरा लड़का जो विक्रम तूर का रिश्तेदार था इस घटना में बाल-बाल बच गया। पुलिस का मानना है कि गोलीबारी की इस वारदात का मेट्रो वैनकूवर में हुर्इ हिंसा की घटनाओं से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में एक नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
गोलीबारी के बाद घटनास्थल के आस -पास के क्षेत्र को बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह घटनास्थल पर फूल भेंट करके लोगों ने विक्रम और उसके साथी को श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि सरी में इस साल गोलीबारी की 50 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने इस घटना के बारे अधिक जानकारी देने के लिए लोगों से मदद की अपील की है।