Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 11:27 AM
तृणमूल कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगमीत बराड़ ने पंजाब के किसानों की आर्थिक हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार
भटिंडा (विजय): तृणमूल कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष जगमीत बराड़ ने पंजाब के किसानों की आर्थिक हालत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार किसानों को अपनी देखरेख में अफीम की खेती करने की इजाजत दे तो किसानों की आर्थिक हालत में काफी सुधार हो सकता है। उक्त विचार उन्होंने महिला विंग की नेता अमृतपाल कौर के निवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किए। जगमीत बराड़ ने कहा कि सरकार अपने फसली विभिन्नता कार्यक्रम के तहत अफीम की खेती पर भी विचार कर सकती है जिससे किसानों की आर्थिक हालत को सुधारने में मदद मिलेगी जबकि राज्य के खजाने को भी लाभ मिलेगा।
बराड़ ने कहा कि इससे प्रदेश में सिंथैटिक ड्रग्स का भी खात्मा होगा। उन्होंने कहा कि अफीम की खेती की सारी प्रक्रिया पंजाब सरकार की देखरेख में होनी चाहिए। पंजाब सरकार को किसानों को नाड़ को आग लगाने के विकल्प भी देने चाहिएं ताकि पर्यावरण को भी बचाया जा सके व किसानों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई भी रुक सके। केंद्र व राज्य सरकारें किसानों के मसलों को लेकर गंभीर नहीं हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने का जो वायदा किया गया था अभी तक उसे पूरा नहीं किया गया।