Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Nov, 2017 10:55 AM
गांव कुट्टी कृष्णपुरा में गत रात्रि एक खेत मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। उक्त मजदूर पर 2 लाख के करीब कर्ज था। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह (18) पुत्र कशमीर सिंह गांव में बलकौर सिंह के पास काम करता था।
संगत मंडी(मनजीत): गांव कुट्टी कृष्णपुरा में गत रात्रि एक खेत मजदूर ने कर्ज से परेशान होकर रेलगाड़ी के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। उक्त मजदूर पर 2 लाख के करीब कर्ज था। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह (18) पुत्र कशमीर सिंह गांव में बलकौर सिंह के पास काम करता था।
गत रात्रि गुरप्रीत सिंह ने 22 नंबर फाटक के निकट रेलगाड़ी के नीचे आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव के सरपंच सुखपाल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह के पिता कशमीर सिंह ने कुछ माह पहले अपनी 2 लड़कियों का विवाह किया था जिस पर उनके काफी पैसे खर्च हो गए। यह पैसे उन्होंने गांव के ही कुछ व्यक्तियों व बैंक से लिए थे। घर की हालत दयनीय होने के कारण वह पैसे लौटाने में असमर्थ था जिस कारण गुरप्रीत परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।