Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 10:04 AM
फगवाड़ा सिविल अस्पताल में एक युवक को जहर चढ़े हालत में उपचार हेतु लाया गया है। पीड़ित जिसकी पहचान विजय तिवाड़ी पुत्र चंदन तिवाड़ी वासी एम.आई.जी.,सी.आर.पी.एफ. कालोनी फगवाड़ा है द्वारा जहरीली फिनाइल निगली बताई जा रही है।
फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा सिविल अस्पताल में एक युवक को जहर चढ़े हालत में उपचार हेतु लाया गया है। पीड़ित जिसकी पहचान विजय तिवाड़ी पुत्र चंदन तिवाड़ी वासी एम.आई.जी.,सी.आर.पी.एफ. कालोनी फगवाड़ा है द्वारा जहरीली फिनाइल निगली बताई जा रही है।
सरकारी डाक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गम्भीर है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। प्रकरण संबंधी बने हुए रहस्यमय हालात के मध्य उसके निकट सूत्रों ने दावा किया है कि विजय तिवाड़ी ने गलती से जहरीली फिनाइल निगली है, लेकिन कुछ सूत्र यह दावा कर रहे हैं कि मामला कुछ और है। पुलिस की जांच जारी है।