Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 11:54 AM
बोहा में एक विवाहित महिला द्वारा खुद पर मिट्टी का तेल डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का समाचार है, जिसकी सोमवार देर रात पी.जी.आई. में मौत हो गई।
बोहा (बांसल): बोहा में एक विवाहित महिला द्वारा खुद पर मिट्टी का तेल डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का समाचार है, जिसकी सोमवार देर रात पी.जी.आई. में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सरदूलगढ़ के वार्ड नंबर 7 निवासी रामपाल सिंह की बेटी मनप्रीत कौर की शादी 7 साल पहले बोहा निवासी राज सिंह के साथ हुई थी। मृतका के पिता रामपाल सिंह के अनुसार उनकी लड़की को विवाह उपरांत ही ससुराल परिवार की ओर से दहेज के लिए तंग-परेशान किया जाने लगा। इससे परेशान होकर उसने खुद पर तेल डालकरखुदकुशी करने की कोशिश की।
घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बुढलाडा में दाखिल करवाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने मांग की है कि लड़की के ससुराल परिवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मृतक महिला के मायके परिवार ने ससुराल परिवार के खिलाफ धारा 302 लगाने की मांग की है।