Edited By Punjab Kesari,Updated: 09 Sep, 2017 05:20 PM
थाना कोटईसे खां पुलिस ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मोगा (आजाद): थाना कोटईसे खां पुलिस ने रंजिश के चलते एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सहायक थानेदार अवनीत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गगन निवासी गांव लौहारा ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बाबा दामूशाह की दरगाह पर खड़ा था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार सुखबीर सिंह उर्फ बादल व पिंदा सिंह निवासी गांव लौहारा ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर कथित आरोपी मौके से फरार हो गए।
उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया है। जांच अधिकारी सहायक थानेदार अवनीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।