Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 11:48 AM
मंगलवार रात से जारी हल्की तेज बारिश के चलते पिछले दिनों से जारी स्मोग के कहर में कमी दर्ज की गई। सुबह के समय धुंधलके से भी राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार आज जालंधर में न्यूनतम तापमान 13 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस तथा बारिश 10 एम.एम. रिकार्ड...
जालंधर(राहुल) : मंगलवार रात से जारी हल्की तेज बारिश के चलते पिछले दिनों से जारी स्मोग के कहर में कमी दर्ज की गई। सुबह के समय धुंधलके से भी राहत रही। मौसम विभाग के अनुसार आज जालंधर में न्यूनतम तापमान 13 व अधिकतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस तथा बारिश 10 एम.एम. रिकार्ड की गई। अमृतसर 11.8 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान के चलते प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। नकोदर व कपूरथला में 20 एम.एम. तथा अमृतसर में 2.8 एम.एम. बारिश रिकार्ड की गई है। सुबह के समय मौसम की आद्र्रता 90 प्रतिशत रही जोकि शाम के समय 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। पश्चिमोत्तर की ओर से आ रही हवाओं की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
अनुमान
-16 नवम्बर को भी बारिश जारी रहने के आसार हैं।
-17 व 18 नवम्बर को अधिकतर आकाश में बादल छाए रहेंगे।
-19 नवम्बर को दिन के समय मौसम साफ रहेगा। देर रात व सुबह के समय धुंध के चलते दृश्यता प्रभावित रहेगी।
-आगामी सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 से 5 तथा अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सैल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।