Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Mar, 2018 08:30 AM
गुरदासपुर के लोकसभा उपचुनाव दौरान पंजाब सरकार के कांग्रेस मंत्रियों मनप्रीत बादल तथा नवजोत सिद्धू द्वारा प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया पर मुम्बई में एक महिला के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगाए गए थे।
|
पठानकोट(आदित्य): गुरदासपुर के लोकसभा उपचुनाव दौरान पंजाब सरकार के कांग्रेस मंत्रियों मनप्रीत बादल तथा नवजोत सिद्धू द्वारा प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण सलारिया पर मुम्बई में एक महिला के साथ अवैध संबंधों के आरोप लगाए गए थे।
|
कांग्रेस द्वारा की गई बयानबाजी का सलारिया को चुनाव में काफी नुक्सान भी उठाना पड़ा था। अपने आपको बेकसूर बताते हुए सलारिया ने कांग्रेसी नेताओं को माफी मांगने का समय दिया था। अब इसकी अवधि खत्म होते ही सलारिया ने दोनों मंत्रियों के खिलाफ धारा 500 तथा 501 के तहत चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट कपिल अग्रवाल की कोर्ट में शिकायत दर्ज करवा दी है तथा दोनों नेताओं को आरोप साबित करने के लिए कहा है। इसकी सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल, 2018 तय की गई है। इसमें स्वर्ण सलारिया द्वारा सबूत पेश किए जाने हैं।
बता दें कि लोकसभा उपचुनाव के दौरान एक महिला द्वारा भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया पर लिव इन रिलेशन में रहते हुए शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए थे। उक्त महिला द्वारा मीडिया को सलारिया के साथ उसकी खींची गई कुछ अंतरंग तस्वीरें भी जारी की गई थीं। भाजपा नेता सलारिया ने दोनों मंत्रियों पर 100-100 करोड़ का मानहानि दावा कर केस संबंधी नोटिस भी भेज दिया है। सलारिया ने आज कोर्ट काम्पलैक्स में पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि उन पर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं तथा चुनावों में इसका उनके प्रचार में बुरा असर पड़ा था।