Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jul, 2017 05:02 PM
एस.वाई.एल. के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। एस.वाई.एल. मुद्दा पंजाब और हरियाणा पंजाब के बीच काफी लम्बे समय से चल रहा है।
चंडीगढ़ःएस.वाई.एल. के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। एस.वाई.एल. मुद्दा पंजाब और हरियाणा पंजाब के बीच काफी लम्बे समय से चल रहा है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह की मुख्यमंत्री बनने के बाद यह केंद्रीय मंत्री उमा भारती से दूसरी मुलाकात है। इस दौरान उन्होंने उन्हें बताया कि पंजाब के पास एक भी बूँद फालतू पानी नहीं है। जमीन में पानी का जलस्तर भी घट गया है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने मसले को जल्द हल करने का अश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में एस.वाई.एल. पर पर अहम सुनवाई है।
वहीं मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा बाढ़ रोकथाम कार्यों के लिए 40 करोड़ रुपए जारी करने को हरी झंडी दे गई है। इसके साथ ही फसलों के नुकसान का अनुमान लगाने के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश भी दिए गए हैं।