Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Oct, 2017 08:35 AM
लुधियाना में आर.एस.एस. शाखा प्रमुख रविन्द्र गोसाईं की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या ठीक उस समय हुई जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पंजाब दौरे पर आने वाले थे। राजनाथ सिंह आज हुसैनीवाल बॉर्डर पर आए थे। दूसरी ओर 25 अक्तूबर को दिल्ली के...
जालंधर (एम.एस. चावला) : लुधियाना में आर.एस.एस. शाखा प्रमुख रविन्द्र गोसाईं की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या ठीक उस समय हुई जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पंजाब दौरे पर आने वाले थे। राजनाथ सिंह आज हुसैनीवाल बॉर्डर पर आए थे। दू
सरी ओर 25 अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सर्वधर्म सम्मेलन का आयोजन हो रहा है जिसे कुछ लोग सिख सम्मेलन बताकर विरोधाभास खड़ा कर रहे हैं। मंगलवार को आर.एस.एस. शाखा प्रमुख की हुई हत्या और दिल्ली के सम्मेलन बारे विरोधाभास के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे आशंका जताई जा रही है कि और भी आर.एस.एस. नेता आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं।