Edited By Updated: 19 May, 2017 02:43 PM
गांव बरनाला-भटिंडा मुख्य मार्ग पर लगभग 11 बजे घुन्नस के समीप चंडीगढ़ से भटिंडा की तरफ जा रही पी.आर.टी.सी. की बस और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच हुई टक्कर में बस कंडक्टर सहित 5 लोग घायल हो गए।
तपा मंडी (गर्ग,शाम): गांव बरनाला-भटिंडा मुख्य मार्ग पर लगभग 11 बजे घुन्नस के समीप चंडीगढ़ से भटिंडा की तरफ जा रही पी.आर.टी.सी. की बस और ट्रैक्टर-ट्राली के बीच हुई टक्कर में बस कंडक्टर सहित 5 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्राली का चालक और उसका साथी संदीप सिंह पुत्र सिरा सिंह और जगतार सिंह पुत्र राज सिंह निवासी कच्ची भूचो गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको पुलिस ने अपनी कार द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया।
इसके अलावा बस के कंडक्टर जगविन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह,महिंद्र कौर पत्नी हरनाम सिंह,पलविन्द्र सिंह को मामूली चोटें लगीं जो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन थे। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर सड़क के बीच पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जे.बी.सी. मशीन द्वारा पीछे करवाकर यातायात चालू करवाया, वहीं मौका-ए-वारदात से बस चालक के फरार होने की जानकारी मिली है।