Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 04:24 PM
ड्रग तस्कर के साथ संबंधों के आरोपों का सामान कर रहे विपक्ष नेता सुखपाल खैहरा के विरोध में आप पार्टी के कई नेता आ गए है। उनका मानना है कि खैहरा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया था कि इस मामले में सभी नेता तथा...
लुधियानाः ड्रग तस्कर के साथ संबंधों के आरोपों का सामना कर रहे विपक्ष नेता सुखपाल खैहरा के विरोध में आप पार्टी के कई नेता आ गए है। उनका मानना है कि खैहरा को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। हालांकि पार्टी ने साफ कर दिया था कि इस मामले में सभी नेता तथा विधायक खैहरा के साथ हैं। पार्टी इस मामले में 2 धड़ो में बंट चुकी है।
पार्टी में बढ़ती साख के चलते अमन अरोड़ा,सर्बजीत कौर मनूके और बलजिंदर कौर ने पार्टी के सिद्धांतों का हवाला देते हुए खैहरा से इस्तीफे की मांग की है। वहीं उनका पक्ष रखने वालों का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश रची जारी है। वह अक्सर ही कांग्रेस तथा अकाली दल के खिलाफ बोलते रहते हैं।
नेताओं के बीच मतभेद का खुलासा विधायकों के व्हाट्स एप्प ग्रुप से हुआ है। सूत्रों से पता चला है कि मानसा से विधायक नाजर सिंह माशाहिया ने सभी नेताओं से खैहरा मामले में राय मांगी थी। कईयों ने पार्टी के सिंद्धातों का हवाला देते हुए खैहरा को इस्तीफा देने के लिए कहा।
वहीं अमन अरोड़ा ने कहा कि नेताओं के ड्रग तस्करों से संबंधों को पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती। उन्होंने खैहरा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। वहीं संपर्क करने पर अरोड़ा ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। दाखा के विधायक और वकील एच.एस. फलुका ने खैहार के साथ एकजुटता दिखाई है। वहीं विधायक बलजिंद्र कौर ने कहा कि पार्टी अपने सिंद्धातों पर पक्की है। वह 2 मानकों पर काम नहीं करती। खैहरा को इस्तीफा देकर एक उदाहरण पेश करना चाहिए। आरोपों से मुक्त होने पर उन्हें पार्टी में फिर से उसी पद पर नवाजा जाएगा,जिस पर वह हैं।