Edited By Updated: 22 May, 2017 02:46 PM
प्रकाश नगर से 24 और 17 वर्षीय लड़कियों को शादी की नीयत से बहला फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना एस.बी.एस.
लुधियाना(ऋषि): प्रकाश नगर से 24 और 17 वर्षीय लड़कियों को शादी की नीयत से बहला फुसला कर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोप में थाना एस.बी.एस. नगर की पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान गुरु तेग बहादुर नगर के रहने वाले प्रभजोत सिंह और दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल से मैडीकल करवा कर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़कियों ने बताया कि गत 12 मई को वे मार्कीट जा रही थीं, रास्ते में ही उक्त आरोपियों ने माडल टाऊन पार्क में बुला लिया जहां से शिमला की बस में बिठाकर उनसे शिमला में मिलने की बात कही। जहां दोनों शिमला घुमकार एक कमरे में ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को न बताने की धमकियां दीं और घर के पास छोड़ गए। दोनों ने परिजनों को बताया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों युवकों को सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिaया गया और लड़कियों का मैडीकल करवा कर स्वैब जांच के लिए भेजे हैं।