Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Jul, 2017 01:18 PM
गांव संतोख सिंह वाला में लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जज सिंह ने बताया कि उनको गुरविंद्र कौर (21) ने बताया कि 25 जुलाई को उसकी माता नानक गांव में गई थी।
जलालाबाद (सेतिया,बंटी,दीपक): गांव संतोख सिंह वाला में लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले 2 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी जज सिंह ने बताया कि उनको गुरविंद्र कौर (21) ने बताया कि 25 जुलाई को उसकी माता नानक गांव में गई थी। रात को घर में कोई नहीं था तो करीब 8 बजे उसका भाई अमनदीप सिंह रोटी खाकर प्रांगण में सो गया।
करीब 10.30 बजे वह कमरे के पीछे गई तो उसके प्रांगण में जज सिंह व गुरजंट सिंह वासी संतोख सिंह वाला खड़े थे। जज सिंह व उसका साथी लड़की को अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।