राणा के.पी. सिंह चुने गए पंजाब विधानसभा अध्यक्ष

Edited By Updated: 27 Mar, 2017 08:05 PM

rana k p singh elected punjab assembly speaker

आनंदपुर साहिब से तीसरी बार विधायक बने राणा के.पी. सिंह सोमवार को स....

चंडीगढ़: आनंदपुर साहिब से तीसरी बार विधायक बने राणा के.पी. सिंह सोमवार को सर्वसम्मति से विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा तथा संसदीय मामलों के मंत्री ब्रह्म मोङ्क्षहद्रा ने उसका अनुमोदन किया। सदन के नेता ने निर्विरोध चुने जाने पर पूरे सदन की ओर से और अपनी ओर से विस अध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी और आशा जताई कि जो बड़ी जिम्मेदारी उन्हें मिली है उसे सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और इस काम में सत्तापक्ष उन्हें समर्थन देगा। 


विधानसभा में अकाली दल के उप-नेता चुने गए अजीत सिंह कोहाड़ ने भी राणा के.पी. सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से शुभकामना तथा बधाई दी। भाजपा के सोम प्रकाश ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इस ओहदे पर ऐसे कुशल तथा योग्य व्यक्ति का चुनाव सदन के लिए गर्व की बात है तथा वह सदन की रिवायतों को कायम रखते हुए इसे ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और विपक्ष को भी विश्वास में लेकर साथ चलेंगे। 


वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप पंजाब को हिन्दुस्तान के माथे का चांद बनाने का प्रयास करेेंगे। उन्होंने विस अध्यक्ष से आग्रह किया कि पिछले कुछ वर्षों में सदन में बहस के स्तर मेें जो गिरावट आई है। सदन के कस्टोडियन होने के नाते उसकी मर्यादा के अनुरूप फिर से बहाल करने में सफल होंगे। स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू सहित कई मंत्रियों ने भी उन्हें बधाई दी। विस अध्यक्ष के चुनाव के समय मुख्य विपक्षी दल एवं आम आदमी पार्टी के सदस्य नारेबाजी करते हुए इसमें शामिल होने के बजाय वाक आउट कर गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!