ब्रिटिश संसद के बाहर मुस्लिम समझकर लुधियाना के सिख युवक पर नस्लीय हमला

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 09:10 AM

racial attacks on sikh youth of ludhiana

लुधियाना के सिख युवक पर सैंट्रल लंदन में यू.के. पाॢलयामैंट के बाहर एक श्वेत व्यक्ति ने नस्लीय हमला कर दिया।

लुधियाना  (विक्की): लुधियाना के सिख युवक पर सैंट्रल लंदन में यू.के. पाॢलयामैंट के बाहर एक श्वेत व्यक्ति ने नस्लीय हमला कर दिया। 37 वर्षीय रवनीत सिंह पर यह हमला उस समय हुआ जब वह अपने साथी जसप्रीत सिंह के साथ यू.के. पाॢलयामैंट में सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी से मुलाकात करने के लिए पोर्टक्यूलिस हाऊस में प्रवेश करने के लिए इंतजार कर रहा था। रवनीत सिंह के मुताबिक हमलावर युवक ने उसकी पगड़ी खींचने की कोशिश की और भागते समय मुस्लिम गो बैक कहते हुए जोर से चिल्लाया। सिख समाज ने उक्त हमले की ङ्क्षनदा की है। 

ईको सिख आर्गेनाइजेशन के साऊथ एशिया प्रोजैक्ट मैनेजर हैं रवनीत :  रवनीत सिंह ईको सिख आर्गेनाइजेशन के साऊथ एशिया प्रोजैक्ट मैनेजर हैं। यूनाइटेड स्टेट बेस्ड ईको सिख आर्गेनाइजेशन भारत समेत विश्व में पर्यावरण सुधार के लिए कार्य कर रही है। जानकारी के मुताबिक आर्गेनाइजेशन की ओर से 14 मार्च को मनाए जा रहे वल्र्ड सिख इन्वायरनमैंट डे की प्रोमोशन के लिए रवनीत सिंह इन दिनों यू.के. में सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी से मुलाकात करने गए थे। हमले के बाद तुरंत आए सुरक्षा कर्मी: वीडियो में बताया गया है कि हमले के तुरंत बाद ही मौके पर सुरक्षा कर्मचारी आ गए, जिन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया। 


उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेरे बयान दर्ज कर लिए हैं और सी.सी.टी.वी. की फुटेज से हमलावर को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मैंने इस घटना बारे सांसद तनमनजीत सिंह को भी बताया, जिन्होंने इसकी ङ्क्षनदा की है।  

 

रवनीत सिंह ने यू-ट्यूब पर शेयर की वीडियो 
रवनीत ने इस हमले बारे यू-ट्यूब पर एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है। रवनीत के मुताबिक वह अपने साथी जसप्रीत सिंह के साथ पाॢलयामैंट में प्रवेश करने के लिए लाइन में इंतजार कर रहा था कि एक श्वेत युवक ने पीछे से आकर झटके से मेरी पगड़ी खींची, जिससे मेरी पगड़ी आधी उतर गई लेकिन मैंने उसे पकड़े रखा। उक्त शख्स ने किसी अन्य भाषा में उस पर नस्लीय टिप्पणी भी की जिसे वह समझ नहीं पाया। वह एक श्वेत व्यक्ति था लेकिन ब्रितानी जैसा नहीं लग रहा था। हमलावर ने भागते समय मुस्लिमों वापस जाओ जैसा कुछ कहा था। लगता है कि हमलावर ने उसे मुस्लिम समझ लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!