रविन्द्र गोसाईं हत्याकांड केस प्रॉपर्टी property NIA के हवाले किया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 14 Dec, 2017 09:10 AM

punjab to hand over gosain murder probe to nia

आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं हत्याकांड मामले में एन.आई.ए. ने पंजाब पुलिस से केस प्रॉपर्टी अपने पास ले ली है।

मोहाली (कुलदीप): आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं हत्याकांड मामले में एन.आई.ए. ने पंजाब पुलिस से केस प्रॉपर्टी अपने पास ले ली है। इस  केस प्रॉपर्टी में वे सभी हथियार  भी  शामिल हैं जो कि पुलिस ने एक आरोपी धर्मिन्द्र सिंह गुगनी से मोगा स्थित पैट्रोल पम्प से बरामद किए थे। एन.आई.ए. के सीनियर प्रॉसीक्यूटर सुरिन्द्र सिंह ने बताया  कि  मोगा पुलिस से 7 हथियार एन.आई.ए. ने अपने कब्जे में लिए हैं। ये सभी हथियार मोगा पुलिस ने 15 नवम्बर को एक रेड दौरान बरामद किए थे।
हालांकि एन.आई.ए. एक हथियार सप्लायर उत्तर प्रदेश निवासी मलूक नाम के उस आरोपी को दसाना जेल से नहीं ला सकी है।

 

उन्होंने बताया कि मलूक सिंह को 16 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश की ही एक लोकल  अदालत में पेश किया जाएगा और उसे एन.आई.ए. अपनी कस्टडी में लेगी। गौरतलब है कि लुधियाना निवासी आर.एस.एस. नेता रविन्द्र गोसाईं कत्ल केस में एन.आई.ए. द्वारा लिए गए केस के आरोपियों रमनदीप सिंह उर्फ कैनेडियन उर्फ बग्गा निवासी गांव चूहड़वाल (लुधियाना) तथा हरदीप सिंह उर्फ शेरा निवासी फतेहगढ़ साहिब से की गई पूछताछ उपरांत गैंगस्टर धर्मिन्द्र गुगनी को प्रोडक्शन वारंट 
पर लिया गया था। गुगनी की  पूछताछ के बाद एन.आई.ए. अब पंजाब में जुलाई, 2016 से अलग-अलग जगह पर टार्गेट किङ्क्षलग के केसों की जांच कर रही है। एजैंसी का मानना है कि आरोपी टार्गेट किङ्क्षलग केसों में शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!