Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Oct, 2017 03:44 PM
गुरदासपुर उपचुनाव के बाद कैप्टन सरकार 30 अक्तूबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में 8 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पूर्व पार्टी प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को उपचुनाव में साथ देने के लिए उनके पारिवारिक सदस्य को भी सरकार के...
पटियाला: गुरदासपुर उपचुनाव के बाद कैप्टन सरकार 30 अक्तूबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में 8 नए चेहरे शामिल हो सकते हैं। पूर्व पार्टी प्रधान प्रताप सिंह बाजवा को उपचुनाव में साथ देने के लिए उनके पारिवारिक सदस्य को भी सरकार के किसी अहम विभाग की चेयरमैनी दी जा सकती है।
कांग्रेसी सूत्रों मुताबिक राणा गुरजीत लगातार विवादों में रहे हैं। इसलिए उनका विभाग बदला जा सकता है। सिंचाई और विद्युत मंत्री बनने के बाद राणा गुरजीत माइनिंग के साथ-साथ अन्य कई विवादों में घिरे रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म मोहेन्द्रा का मंत्रालय भी बदला जा सकताहै। ऐसा माना जा रहा है कि उनके पद में विस्तार करते हुए उनको विद्युत मंत्रालय के साथ कई अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों की कमान सौंपी जा सकती है।
राणा गुरजीत को स्वास्थ्य मंत्री बनाया जा सकता है। मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल होने वाले 8नए चेहरों में सुखजिन्दर रंधावा, राजकुमार वेरका, काका रणदीप, राकेश पांडे, राजा वडिंग के साथ-साथ नवजोत सिद्धू के खासमखास प्रगट सिंह के नाम पहली लाइन में बताए जा रहे हैं। हालांकि कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठकुराल ऐसे किसी भी मंत्रिमंडल के विस्तार की संभावना से इंकार कर रहे हैं।