Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Oct, 2017 12:32 PM
पंजाब पुलिस एकैडमी फिल्लौर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल को विभाग में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया।
लुधियाना(पंकज): पंजाब पुलिस एकैडमी फिल्लौर में आयोजित विशेष समारोह के दौरान राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल को विभाग में उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल से सम्मानित किया।
पंजाब के प्रमुख सियासी परिवार से संबंधित परमराज सिंह उमरानंगल ने 3 सितम्बर 1987 को पंजाब पुलिस में बतौर डी.एस.पी. ज्वाइन किया था। वर्ष 1998 में एस.एस.पी. के पद पर पदोन्नत होने के बाद फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, फरीदकोट, गुरदासपुर में नामी नशा तस्करों, गैंगस्टरों, अंतर्राज्यीय कार चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में असला बरामद करके उन्हें सलाखों के पीछे धकेला। इसी कारण उन्हें 4 बार डी.जी.पी. डिस्क व 2 बार बहादुरी के लिए पुलिस मैडल भी मिला। आई.जी. बनने के बाद उन्होंने जालंधर, भटिंडा व पटियाला रेंज में पुलिस विभाग में कई सराहनीय सुधार करवाए जिन्हें राष्ट्रपति पुलिस मैडल का मैडल दिया गया।