चोरी, स्नैचिंग की वारदातें करने वाले 2 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Updated: 15 Jan, 2017 01:22 PM

police arrest 2 robbers

शहर में चोरी, स्नैचिंग की वारदातें करके दहशत फैलाने वाले 2 अपराधियों को सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार पेशेवर स्नैचरों से पुलिस ने लूट के मोबाइल, नशीला पाऊडर तथा सोने की चेन बरामद की है।

जालंधर(प्रीत): शहर में चोरी, स्नैचिंग की वारदातें करके दहशत फैलाने वाले 2 अपराधियों को सी.आई.ए. स्टाफ-1 की पुलिस ने धर दबोचा। गिरफ्तार पेशेवर स्नैचरों से पुलिस ने लूट के मोबाइल, नशीला पाऊडर तथा सोने की चेन बरामद की है।

डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ-1 के इंस्पैक्टर अंग्रेज सिंह ने ए.डी.सी.पी. हरजीत सिंह व ए.सी.पी. जसवीर सिंह के नेतृत्व में कपूरथला चौक के निकट छापेमारी करके 2 लुटेरों शुभम सहगल उर्फ अंडा पुत्र राजेश कुमार सहगल वासी कोट किशन चन्द तथा विजय कुमार उर्फ लड्डू पुत्र जगदेव सिंह वासी हरदियाल नगर, पिंड शेखे को गिरफ्तार किया। डी.सी.पी. मुखविन्द्र सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी पिछले काफी समय से शहर में वारदातें कर रहे थे। आरोपियों ने कई महिलाओं को लूट का शिकार बनाया। शुभम के खिलाफ विभिन्न थानों में 4 तथा विजय कुमार के खिलाफ 2 केस दर्ज हैं।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!