Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Jun, 2017 07:43 AM
गल्ला मजदूर यूनियन मोगा के अध्यक्ष व वार्ड नं.-36 के निवासी तीर्थ सिंह तथा वाल्मीकि/मजहबी सिख महासभा के उपचेयरमैन जगतार सिंह मक्खू, महासभा के अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह धालीवाल, जत्थेबंदक सचिव राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष राजू सहोता के....
मोगा(ग्रोवर): गल्ला मजदूर यूनियन मोगा के अध्यक्ष व वार्ड नं.-36 के निवासी तीर्थ सिंह तथा वाल्मीकि/मजहबी सिख महासभा के उपचेयरमैन जगतार सिंह मक्खू, महासभा के अध्यक्ष बलजिन्द्र सिंह धालीवाल, जत्थेबंदक सचिव राजपाल सिंह, उपाध्यक्ष राजू सहोता के नेतृत्व में वार्ड नं.-36 के भारी संख्या में दलित भाईचारे के लोगों ने नगर निगम मोगा के मेयर विरुद्ध उनके दफ्तर समक्ष प्रदर्शन किया।
इस मौके पर यूनियन नेता कीमती लाल, तीर्थ सिंह, जगतार सिंह मक्खू व महासभा के बलजिन्द्र सिंह धालीवाल ने बताया कि वार्ड नं.-36 के दलित मोहल्ले में भाईचारे के लोग पिछले कुछ समय से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इस संबंधी कई बार नगर निगम मोगा के मेयर को अवगत करवाया गया लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। इस दौरान कमिश्नर नगर निगम मोगा अजय सूद ने इस मसले को हल करने संबंधी भरोसा दिया।इस मौके पर सुखवीर सिंह, मनोज, पुरुषोत्तम लाल, बचित्तर सिंह, अशोक कुमार, मुख्तियार सिंह, हरबंस सिंह व वार्ड नं.-36 के भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।