नाइजीरियन से 1 करोड़ की हैरोइन पकड़ी, आरोपी रिमांड पर

Edited By Updated: 24 Apr, 2017 09:29 AM

nigerian arrested 10 million heroin

भटिंडा पुलिस द्वारा गत दिनों हैरोइन तस्करी में संलिप्त एक नाइजीरियन व्यक्ति की निशानदेही पर उसके दिल्ली स्थित आवास से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ बताई जा रही है। पु

भटिंडा  (परमिंद्र): भटिंडा पुलिस द्वारा गत दिनों हैरोइन तस्करी में संलिप्त एक नाइजीरियन व्यक्ति की निशानदेही पर उसके दिल्ली स्थित आवास से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके उसका 2 दिन का और रिमांड हासिल किया है, ताकि उक्त धंधे में संलिप्त अन्य सप्लायरों के बारे पता चल सके। नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ा जा सके। पुलिस ने उक्त आरोपी के कब्जे से 10,000 रुपए की ड्रग मनी, एक कम्प्यूटर कंडा, मोबाइल फोन तथा एक एक्टिवा भी बरामद की है। 

कैसे खुला हैरोइन सप्लाई का पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार नशे के खिलाफ भटिंडा पुलिस की मुहिम दौरान सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने कुलविंद्र सिंह निवासी भटिंडा व अमरीक सिंह निवासी बुर्ज भलाई, जिला मानसा को 500 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया था, जो क्षेत्र में अपने अन्य साथियों सुरिंद्र कुमार, जङ्क्षतद्र कुमार, जङ्क्षतद्र शर्मा आदि की मदद से हैरोइन सप्लाई करते थे। आरोपी सुरिंद्र कुमार इन्हें सप्लाई हेतु वाहन उपलब्ध करवाता था। उक्त आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्हें दिल्ली से हैरोइन उक्त बावा नाइजीरियन सप्लाई करता है। इस पर पुलिस ने छापेमारी कर 20 अप्रैल को बावा नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे 5 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी जिसके आधार पर उक्त हैरोइन व अन्य सामान बरामद किया गया। 

100 ग्राम हैरोइन सप्लाई के लेता था 5,000

एस.पी. सिटी बलराज सिंह सिद्धू ने बताया कि उक्त नाइजीरिया निवासी बावा नाइजीरियन का असली नाम अम्मा फूना बसील उर्फ ऊजा अम्मा है, जो करीब 9 साल पहले काम की तलाश में दिल्ली आया था। कुछ समय उसने कपड़े आदि बेचने का काम किया लेकिन बाद में हैरोइन तस्करी करने वाले एक अन्य नाइजीरियन अफाम से उसकी मुलाकात हो गई। अफाम ने उसे धंधे से जोड़ लिया व वह हैरोइन सप्लाई करने लगा। अफाम उसे 100 ग्राम हैरोइन सप्लाई करने के बदले में 5,000 रुपए देता था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है, ताकि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हैरोइन तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!