Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Sep, 2017 12:33 PM
नगर कौंसिल की प्रधानगी से इस्तीफा देने वाले परविंद्र सिंह सल्ल ने अपने साथी पार्षद मोहन लाल सप्पल व शहर के अन्य
बस्सी पठाना (राजकमल): नगर कौंसिल की प्रधानगी से इस्तीफा देने वाले परविंद्र सिंह सल्ल ने अपने साथी पार्षद मोहन लाल सप्पल व शहर के अन्य गण्यमान्यों ओमप्रकाश तांगड़ी, दौलत राम आदि के साथ कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू तथा क्षेत्रीय विधायक गुरप्रीत सिंह जी.पी. के साथ चंडीगढ़ में मुलाकात की।
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि परविंद्र सिंह सल्ल को पार्टी में अहम भूमिका दी जाएगी। परविंद्र सिंह सल्ल ने नवजोत सिंह सिद्धू को शहर वासियों की समस्याओं से अवगत करवाया और विकास के लिए ग्रांट की मांग भी की।