नवजोत सिद्धू का सुखबीर पर तंज-‘भापा जी, ऐही बस लैणी’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 09:48 AM

navjot sidhu attack on sukhbir

हरीके पत्तन में पानी वाली बस को लेकर पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर खूब तंज कसे।

चंडीगढ़(अश्वनी): हरीके पत्तन में पानी वाली बस को लेकर पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर खूब तंज कसे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवजोत ने कहा कि सुखबीर ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सामने जिद करते हुए कहा, ‘भापा जी, ऐही बस लैणी है। फिर ‘काका जी’ हॉलैंड चले गए। भापा जी ने वी जिद पूरी करण नू बस लै ती।’ इस बस को चलाने के लिए रोपड़ से पानी छोड़ा गया तो कई एकड़ फसलें डूब गईं। सिद्धू ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर बस चलाने का ही शौक था तो बादल को पी.आर.टी.सी. की बसें चलानी चाहिए थीं क्योंकि पी.आर.टी.सी. करीब 350 करोड़ रुपए के घाटे में चल रही है। 

17 जून को हरीके पत्तन जाएंगे नवजोत
विधानसभा सत्र के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने ऐलान किया कि वह पिछली सरकार द्वारा चलाई गई पानी वाली बस के प्रोजैक्ट की समीक्षा करने के लिए 17 जून को हरीके पत्तन जाएंगे। इस दौरान उनके साथ क्षेत्र से संबंधित 4 विधायक परमिंदर सिंह पिंकी (फिरोजपुर), हरमिंदर सिंह गिल (पट्टी), सुखपाल सिंह भुल्लर (खेमकरण) और कुलबीर सिंह जीरा (जीरा) भी होंगे।
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!