Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 07:58 AM
शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को पहले तेजधार हथियार से अधमरा किया और बाद में मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाकर फरार हो गया। जानकारी अनुसार वेरका निवासी कुलवंत सिंह जो प्राइवेट नौकरी करता है, शराब पीने का आदी था।
अमृतसर (अरुण): शराब के नशे में चूर व्यक्ति ने घरेलू विवाद में अपनी ही पत्नी को पहले तेजधार हथियार से अधमरा किया और बाद में मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाकर फरार हो गया। जानकारी अनुसार वेरका निवासी कुलवंत सिंह जो प्राइवेट नौकरी करता है, शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब पी कर अपनी पत्नी कमलजीत कौर (45) के साथ झगड़ा करता था।
सुबह करीब 11 बजे कुलवंत सिंह शराब के नशे में चूर हो कर घर पहुंचा और पत्नी से झगडऩे लगा। गुस्से में कुलवंत सिंह ने दातर के वार कर पहले कमलजीत कौर को बुरी तरह घायल कर दिया, बाद में उसने उसकी सांसें चैक कीं जो चल रही थीं। इस पर उसने पत्नी पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगा दी और मौके से भाग गया। कमलजीत कौर के लड़के सर्बजीत सिंह ने बताया कि वह किसी काम से बाजार गया था। करीब 12 बजे जब वह घर लौटा तो घर बाहर से बंद था और अंदर से धुआं निकल रहा था।
घबराहट में उसने पड़ोसियों को बुलाया और पड़ोसी की छत के रास्ते वह घर में दाखिल हुआ। उसने आग बुझाने की कोशिश की परन्तु तब तक उस की मां की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते थाना वेरका की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना वेरका प्रमुख ने बताया कि आरोपी कुलवंत सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।