पहले ले गए साथ फिर किया दोस्त का यह हाल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 May, 2017 10:38 AM

murder

शहर की सुखराम कालोनी के रहने वाले 19 वर्षीय नौजवान मलकीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के रहस्यमय हालात में भाखड़ा नहर में गिर गया। थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। मलकीत के पिता गुरबचन सिंह ने आरोप लगाया कि जिन दोस्तों के साथ...

पटियाला(बलजिन्द्र): शहर की सुखराम कालोनी के रहने वाले 19 वर्षीय नौजवान मलकीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह के रहस्यमय हालात में भाखड़ा नहर में गिर गया। थाना त्रिपड़ी की पुलिस ने 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। मलकीत के पिता गुरबचन सिंह ने आरोप लगाया कि जिन दोस्तों के साथ वह नहाने गया था, उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर उसे नहर में धक्का दे दिया। 

मलकीत सिंह का पिता गुरबचन सिंह कबाड़ का काम करता है और फेरी लगा कर अपना गुजारा करता है। उसका पुत्र मलकीत सिंह कपड़े की दुकान पर काम करता था। रविवार दोपहर को वह घर से गया और रात 8 बजे तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। रात को एक बच्चे ने जब मलकीत सिंह बारे पूछा तो परिवार वालों ने पता करना शुरू किया।उन्हें जानकारी मिली कि वह अपने दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर पर नहाने गया था। लापता नौजवान के पिता गुरबचन सिंह ने आरोप लगाया कि मलकीत सिंह के साथ उसके दोस्तों ने पहले मारपीट की और फिर उसे नहर में धक्का दे दिया। 

दूसरी तरफ मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. जतिंद्र गर्ग ने बताया कि इस मामले में 3 दोस्तों सहित कुल 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। ए.एस.आई. जङ्क्षतद्र गर्ग ने बताया कि मलकीत के जूते और कपड़े भाखड़ा नहर के किनारे से मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए व्यक्तियों ने बताया कि वह गांव लंग की तरफ सूए में नहाने के लिए गए थे। सूआ सूखा होने के कारण वह गांव रौंगला के पास नहर में नहाने के लिए चले गए जहां पहले ही काफी व्यक्ति नहा रहे थे। मलकीत नहा रहा था कि उसका पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गया। जतिंद्र गर्ग ने बताया कि लाश मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगाया जा सकता है कि उसके साथ मारपीट हुई है या फिर नहीं। 
 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!