इस बेटे ने मां के साथ की दरिंदगी की सारी हदें पार (देखें तस्वीरें)

Edited By Updated: 06 Feb, 2017 03:14 PM

mother murder

कलयुगी बेटे द्वारा अपनी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को रक्त रंजित कपड़ों सहित गिरफ्तार कर लिया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): कलयुगी बेटे द्वारा अपनी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पुत्र को रक्त रंजित कपड़ों सहित गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के बड़े बेटे की शिकायत पर कत्ल के आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है।पुलिस को दी शिकायत में पिसोरी लाल पुत्र लेट कुंदन लाल निवासी डा. अम्बेदकर मोहल्ला ने बताया कि वह 5 भाई हैं जो अलग-अलग रहते हैं। छोटे 2 भाई राकेश कुमार तथा प्रवीण कुमार मां प्रकाशवंती (85) के साथ पैतृक घर में रहते हैं। उसने बताया कि शनिवार को उसके बड़े लड़के वरिन्द्र कुमार की शादी की पार्टी नवांशहर के बंगा रोड पर थी जिसमें पूरा परिवार शामिल होने के लिए गया हुआ था, जबकि उसके भाई राकेश कुमार तथा प्रवीण कुमार मां की देखभाल के लिए उनके पैतृक घर में ही रुक गए थे। उसने बताया कि पार्टी खत्म होने के बाद जब वह मां से मिलने के लिए करीब रात डेढ़ बजे घर आया तो उसने देखा कि घर में उसके भाई प्रवीण कुमार के हाथ में कैंची थी तथा उसने मां प्रकाशवंती को फर्श पर फैंक कर बड़ी बेरहमी से कत्ल किया हुआ था तथा प्रवीण कुमार के कपड़े बुरी तरह से रक्त से भीगे हुए थे। 

शरीर के किए टुकड़े और दिल भी रखा बाहर
कातिल ने 9 महीने अपने गर्भ में पालने वाली मां का कत्ल इतनी बेरहमी से किया था कि दिल भी शरीर से बाहर निकल आया था तथा शरीर की टुकड़े कर डाले थे। शिकायतकत्र्ता पिसोरी ने बताया कि जब उसने मां के कत्ल संबंधी प्रवीण से पूछा तो उसने कहा कि उससे गुस्से में गलती हो गई। पुलिस ने भाई पिसोरी लाल की शिकायत पर कत्ल के आरोपी प्रवीण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या कारण रहा कत्ल का
शिकायतकत्र्ता पिसोरी लाल ने बताया कि उसकी माता का करीब 2 वर्ष पहले चूल्ला टूट गया था तथा वह चल-फिर सकने में भी असमर्थ हो गई। उसका भाई प्रवीण कुमार ही उसकी माता को बाथरूम लेकर जाता था तथा वह इस बात से काफी दुखी रहता था। जानकारी अनुसार प्रवीण कुमार की पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई थी तथा संभवत: मां की सेवा तथा पत्नी के घर छोड़ कर चले जाने का दुख ही मां के कत्ल का कारण बना। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!