Edited By Updated: 24 Feb, 2017 07:18 AM
बेदी नगर मोगा निवासी एक नाबालिग छात्र अरुण कुमार (16) रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया।
मोगा (आजाद): बेदी नगर मोगा निवासी एक नाबालिग छात्र अरुण कुमार (16) रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। इस संबंध में थाना सिटी मोगा में अमरनाथ पुत्र कैलाश चंद निवासी बेदी नगर मोगा की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अमरनाथ ने बताया कि उसका बेटा स्कूल में छुट्टी होने के कारण घर पर ही था। जब वह 24 जनवरी को गली में खेलने के लिए गया तो अचानक लापता हो गया। जब वह घर नहीं आया तो उन्होंने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस मामले की जांच फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक थानेदार राम लुभाया कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बच्चे की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रहे हैं।