लुधियाना में पास्टर की हत्या कांग्रेस सरकार की नालायकी : सुखबीर बादल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jul, 2017 09:10 AM

ludhiana pastor murder

पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लुधियाना में ईसाई धर्म के पास्टर सुल्तान मसीह की हुई हत्या कांग्रेस सरकार की नालायकी है।

लुधियाना(कंवलजीत): पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि लुधियाना में ईसाई धर्म के पास्टर सुल्तान मसीह की हुई हत्या कांग्रेस सरकार की नालायकी है। सुखबीर ने आज पास्टर के परिवार से शोक प्रकट करते हुए परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। 

पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि पंजाब में 4 महीने पहले बनी कांग्रेस सरकार फेल हो चुकी है। कैप्टन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के समय जो भी घटनाएं हुईं वे दुखदाई थीं पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हर समय पर शामिल होकर पीड़ित परिवार को सुविधाओं से दूर नहीं रखा। इन घटनाओं का मुख्य कारण पंजाब के साथ लगता बॉर्डर है जिसके चलते विदेशी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने के लिए धार्मिक लोगों को निशाना बना रही हैं। अकाली सरकार के समय पंजाब में अमन-शांति कायम थी परंतु कांग्रेस सरकार के समय आम जनता पर भी गोलियां चलाई जा रही हैं और अकाली सदस्यों को भी बख्शा नहीं जा रहा।

गैंगस्टरों को हिम्मत देकर कांग्रेस सरकार पंजाब की अमन-शांति को खराब कर रही है। इस अवसर पर विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों, पूर्व मंत्री जत्थेदार हीरा सिंह गाबडिय़ा, मेयर हरचरण सिंह गोहलवाडिय़ा, पूर्व मुख्यमंत्री सहालकार महेश इन्द्र सिंह ग्रेवाल, दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन विजय दानव, यशपाल चौधरी, तरसेम सिंह ङ्क्षभडर, गुरदीप सिंह गोशा यूथ सदस्य, बाबा अजीत सिंह, विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों, अकाली जत्था शहरी के प्रधान हरभजन सिंह डंग, बलजीत सिंह छतवाल आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!