Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 May, 2017 07:41 AM
जमीनी विवाद के चलते 2 भाइयों में हुई मारपीट में दोनों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कपूरथला (मल्होत्रा): जमीनी विवाद के चलते 2 भाइयों में हुई मारपीट में दोनों के घायल होने का समाचार मिला है। घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल कपूरथला में लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल के एमरजैंसी वार्ड में उपचाराधीन बलकार सिंह पुत्र बसंत सिंह निवासी गांव झुग्गियां कला ने बताया कि उसकी पारिवारिक हिस्से की जमीन गांव मजादपुर में है जिसके पूरे कागज तथा कब्जा उसके पास है। वह उस पर गत 20 वर्ष से खेतीबाड़ी कर रहा है लेकिन घरेलू विवाद के चलते उसका सगा भाई महिन्द्र सिंह निवासी शेखूपुर कपूरथला ने अपनी पत्नी जसपाल कौर के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा करने की नियत से उससे तेज हथियार से बुरी तरह मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया जिसे फत्तूढींगा अस्पताल में भर्ती करवाया गया व बाद में चिंताजनक हालत कारण उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने बताया कि गांव फत्तूढींगा की पुलिस ने उसकी फसल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में भतीजे सहित उसके भाई और भाभी पर मामला दर्ज किया था।
भाई के आरोप बेबुनियाद : महिन्द्र सिंह
इस मामले में आरोपों के घेरे में आया महिन्द्र सिंह भी इस आपसी मारपीट के दौरान घायल हो गया था, ने अपने भाई द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। महिन्द्र ने बताया कि वह अपने हिस्से की जमीन पर गया था, मुझे मेरे ही भाई ने तेज हथियार के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।