Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Jan, 2018 04:48 PM
शहर के अर्जुन नगर में शुक्रवार दोपहर एक अंग्रेजी अखबार के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव को गोली लगने की खबर मिली है।
जालंधर (सोनू) : शहर के अर्जुन नगर में शुक्रवार दोपहर एक अंग्रेजी अखबार के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव को गोली लगने की खबर मिली है। गोली युवक की पीठ पर लगी जिसके बाद घायल मंजीत कुमार को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मंजीत कुमार ने बताया कि वह घर के बाहर बैठा था। ऐसे में पीछे से उनकी पीठ पर गोली लग गई। गोली किसने और क्यों मारी, उन्हें नहीं पता। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच जांच में जुटे हैं। मंजीत के मुताबिक उसकी किसी के साथ रंजिश नहीं है।