Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Oct, 2017 09:38 AM
नगर निगम की एम.टी.पी. विभाग की टीम ने आई.डी.एच. मार्कीट में धार्मिक स्थल पर हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए लोहे के बीम को कटर से काटकर निर्माण कार्य को रोक दिया।
अमृतसर(रमन): नगर निगम की एम.टी.पी. विभाग की टीम ने आई.डी.एच. मार्कीट में धार्मिक स्थल पर हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए लोहे के बीम को कटर से काटकर निर्माण कार्य को रोक दिया।
एम.टी.पी. लखबीर सिंह की हिदायत के बाद विभाग की इंस्पैक्टर रोहिणी, इंस्पैक्टर मनीष अरोड़ा, हरपाल सिंह, नरेश कुमार आदि आई.डी.एच. मार्कीट पहुंचे। यहां पर मंदिर व दरगाह वाले स्थल पर लैंटर डालने से पहले बीम डाले जा रहे थे।विभाग की टीम ने बिना किसी विरोध के उपरोक्त स्थल पर डाले गए बीम को जहां कटर से काट दिया। उपरोक्त स्थल पर अवैध निर्माण किया जा रहा था, जिसको रोक दिया गया है।