Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Aug, 2017 10:29 AM
दर्जा चार गवर्नमैंट इम्प्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर प्रदेश भर में जिला स्वास्थ्य दफ्तरों पर दर्जा चार कर्मचारियों के प्रमुख नेताओं ने अपनी
पटियाला (जोसन): दर्जा चार गवर्नमैंट इम्प्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर प्रदेश भर में जिला स्वास्थ्य दफ्तरों पर दर्जा चार कर्मचारियों के प्रमुख नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर 24 घंटों के लिए भूख हड़तालें शुरू कर दीं।
मुख्यमंत्री के जद्दी जिले में भूख हड़ताल का एक बड़ा जत्था लीला भवन चौक के नजदीक भूख हड़ताल पर बैठा, जिसमें प्रदेश प्रधान दर्शन सिंह लुबाना, फैडरेशन प्रधान जगमोहन सिंह नौलखा, चेयरमैन दीप चंद हांस, रामप्रशाद सहोता, महासचिव बलजिन्द्र सिंह, जोगा सिंह, गुरदर्शन सिंह, प्रीतम चंद, जसवंत सिंह, राम योद्धा, बालक राम, रत्न सिंह, त्रिलोचन गिरि, राम लाल रामा, दर्शन सिंह, दुबरी यादव, जगतार लाल व अमरनाथ शामिल थे।