Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Sep, 2017 10:13 AM
जिले के सरहदी क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे एक विधवा महिला के घर में अचानक लगी आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण घर में रखी नकदी भी जलने की सूचना है।
पठानकोट/ बमियाल (शारदा, राकेश): जिले के सरहदी क्षेत्र नरोट जैमल सिंह में शुक्रवार की रात्रि करीब 9 बजे एक विधवा महिला के घर में अचानक लगी आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण घर में रखी नकदी भी जलने की सूचना है।
पीड़ित महिला नरेश कुमारी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात्रि अपने 2 बच्चों के साथ बरामदे में बैठी थी, कि देखते ही देखते उसके कमरे से धुआं निकलना शुरू हो गया। जब उसने दरवाजा खोलकर देखा तो स्पार्किंग के कारण घर में रखे बिस्तर को आग लगी हुई थी। इसके बाद आग ने समूचे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बाद में शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत से गैस सिलैंडर को बाहर निकाला। आग के कारण घर में रखा फ्रिज, एल.ई.डी. व अलमारी सहित पूरा सामान जलकर राख हो गया।