Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Oct, 2017 05:24 PM
महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना अरनीवाला पुलिस ने 2 पर मामला दर्ज किया है।
जलालाबाद (गुलशन): महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में थाना अरनीवाला पुलिस ने 2 पर मामला दर्ज किया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी निशान सिंह की उसके पति के साथ जान पहचान थी। इस कारण वह अकसर ही उनके घर आता जाता रहता था। बीती 4 अक्तूबर को आरोपी निशान सिंह अपने एक साथी के साथ उसके घर आया। आरोपियों ने उसके पति को शराब लेने के बहाने घर से बाहर भेज दिया।इसी दौरान आरोपियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रहे सहायक सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला के ब्यानों के आधार पर आरोपी निशान सिंह व एक अज्ञात आरोपी पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।