Edited By Updated: 21 Jan, 2017 12:18 PM
पंजाब में होने वाली विधान सभा चुनावों को लेकर आम जनता को अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर डी.एस.पी. बलविन्द्र सिंह व थाना प्रभारी जसवंत सिंह भट्टी की अध्यक्षता में पुलिस विभाग की ओर से गांव मोहनके उताड़ में फ्लैग...
गुरुहरसहाय (आवला): पंजाब में होने वाली विधान सभा चुनावों को लेकर आम जनता को अमन-कानून की स्थिति बनाए रखने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य को लेकर डी.एस.पी. बलविन्द्र सिंह व थाना प्रभारी जसवंत सिंह भट्टी की अध्यक्षता में पुलिस विभाग की ओर से गांव मोहनके उताड़ में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस दौरान जानकारी देते हुए बलविन्द्र सिंह ने बताया कि चुनाव पाबंदी के पश्चात चुनावों के दौरान क्षेत्र में अमन-कानून की स्थिति को बहाल रखना जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है, जिसके चलते लोगों की सुरक्षा और उन्हें शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए आज यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान लोग बिना किसी डर के मतदान करें, पुलिस विभाग की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। चुनावों के दौरान किसी भी शरारती तत्व को सर नहीं उठाने दिया जाएगा। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज राज कुमार व अन्य पुलिस कर्मचारी और अधिकारी भी मौजूद थे।