शरारती तत्वों ने पराली के गट्ठों से भरी ट्राली को लगाई आग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Oct, 2017 01:30 PM

fire at shop

नजदीक पड़ते गांव चासवाल में शरारती तत्वों ने धान की पराली के गट्ठों से भरी एक ट्राली को आग लगा दी। जानकारी के अनुसार सतगुर सिंह पुत्र स्व. गुरदेव सिंह निवासी गांव चासवाल ने बताया कि वह धान की पराली के गट्ठे बनाने का काम करता है। देर रात उसने पराली...

भादसों(अवतार): नजदीक पड़ते गांव चासवाल में शरारती तत्वों ने धान की पराली के गट्ठों से भरी एक ट्राली को आग लगा दी। जानकारी के अनुसार सतगुर सिंह पुत्र स्व. गुरदेव सिंह निवासी गांव चासवाल ने बताया कि वह धान की पराली के गट्ठे बनाने का काम करता है। देर रात उसने पराली के गट्ठों से भरी ट्राली अपने घर के बाहर खड़ी कर दीं जिसे शरारती तत्वों ने आग लगा दी। 

मौके पर थाना भादसों के ए.एस.आई. लखवीर सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और मंडी गोबिंदगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवाई। सतगुर सिंह ने बताया कि आज उसकी पराली के गट्ठों से भरी ट्राली जल कर राख गई। उसने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी उसकी एक पराली के गट्ठों से भरी ट्राली को आग लगा दी गई थी जिससे उसका लगभग 2 लाख रुपए का नुक्सान हो गया था। उसने बताया कि उसने थाना भादसों में दख्र्वास्त दे दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!