गर्भवती महिला के साथ हुआ कुछ यूं कि...

Edited By Updated: 24 Feb, 2017 09:27 AM

fights with the pregnant women

मामूली विवाद को लेकर कुछ युवकों द्वारा जवाहर नगर मोगा निवासी 9 माह की गर्भवती महिला तनबीर कौर तथा उसके ससुर हंसा सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।

मोगा (आजाद): मामूली विवाद को लेकर कुछ युवकों द्वारा जवाहर नगर मोगा निवासी 9 माह की गर्भवती महिला तनबीर कौर तथा उसके ससुर हंसा सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार कुछ युवक जवाहर नगर में गुरुद्वारा के पास क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान क्रिकेट की गेंद गर्भवती महिला तनबीर कौर के पेट पर जा लगी। उसका ससुर हंसा सिंह व वह युवकों से बात करनी गई तो उन्होंने दोनों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना का पता चलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह वहां पहुंचे और जांच के बाद हंसा सिंह पुत्र करनैल सिंह की शिकायत पर कुछ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला ने सिविल अस्पताल मोगा में लड़की को जन्म दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!