Edited By Updated: 26 Feb, 2017 11:15 AM
2 पक्षों के मध्य पैसों के विवाद को लेकर चलती आ रही रंजिश के कारण हुए झगड़े में सुजीतपाल सिंह, उसके पिता महेन्द्र पाल सिंह के अलावा दूसरे पक्ष के खुशी राम सभी निवासी चौक शेखां वाला मोगा घायल हो गए।
मोगा (आजाद): 2 पक्षों के मध्य पैसों के विवाद को लेकर चलती आ रही रंजिश के कारण हुए झगड़े में सुजीतपाल सिंह, उसके पिता महेन्द्र पाल सिंह के अलावा दूसरे पक्ष के खुशी राम सभी निवासी चौक शेखां वाला मोगा घायल हो गए। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा द्वारा खुशी राम, नवदीप सिंह, इकबाल सिंह, साहिल निवासी चौक शेखां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे हवलदार चमकौर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष करियाने की दुकानें करते हैं और उनका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चलता आ रहा है जिस कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। दोनों पक्षों के किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।